BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 26 फ़रवरी, 2006 को 04:45 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
आमिर ने 21 करोड़ का दावा ठोका
 
आमिर ख़ान
आमिर ख़ान किसी भी फ़िल्म समारोह में नहीं जाते हैं क्योंकि वे पुरस्कारों में विश्वास नहीं करते
अभिनेता आमिर ख़ान ने फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों के लिए उनके नाम का बिना अनुमति इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए पत्रिका पर 21 करोड़ रूपए के हर्जाने का दावा ठोका है.

ये मामला 51वें फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार के प्रचार के लिए एक विज्ञापन से जुड़ा है जिसमें आमिर ख़ान की तस्वीर है और आमिर ख़ान का कहना है कि इस प्रचार के लिए उनसे कोई अनुमति नहीं ली गई थी.

विज्ञापन में दिखाया गया था कि आमिर ख़ान 'लेडी इन ब्लैक' को पाना चाहते हैं और 'लेडी इन ब्लैक' से तात्पर्य था फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार की ट्रॉफ़ी.

ये विज्ञापन तो कई दिन पहले आया था लेकिन आमिर ख़ान के फ़िल्मफ़ेयर पर दावा ठोकने का मामला ठीक उस दिन आया जिस दिन फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों की घोषणा की गई.

मुंबई में फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों में इस वर्ष संजय लीला भंसाली की फ़िल्म ब्लैक का बोलबाला रहा जिसे कुल 12 पुरस्कार मिले.

आमिर और पुरस्कार

 मुझे लगता है कि आमिर ख़ान को बिना अनुमति के उनके नाम के सहारे प्रचार से परेशानी हुई है...आमिर ख़ान जब किसी समारोह में नहीं जाते तो ये बड़ा अजीब है कि वो किसी फ़िल्म समारोह का प्रचार करेंगे और बिना पैसे लिए तो शायद बिल्कुल नहीं करेंगे
 
इंदु मीरानी, फ़िल्म समीक्षक

अभिनेता आमिर ख़ान पुरस्कार समारोह में मौजूद नहीं थे. वैसे भी आमिर पिछले कई वर्षों से किसी भी फ़िल्म पुरस्कार समारोह में नहीं जाते.

मुंबई से फ़िल्म समीक्षक इंदु मीरानी ने कहा,"मुझे लगता है कि आमिर ख़ान को बिना अनुमति के उनके नाम के सहारे प्रचार से परेशानी हुई है...आमिर ख़ान जब किसी समारोह में नहीं जाते तो ये बड़ा अजीब है कि वो किसी फ़िल्म समारोह का प्रचार करेंगे और बिना पैसे लिए तो शायद बिल्कुल नहीं करेंगे."

उन्होंने कहा,"आमिर ख़ान किसी भी फ़िल्म समारोह में नहीं जाते और उनका कहना है कि वे पुरस्कारों में विश्वास नहीं करते".

इंदु मीरानी ने कहा,"आम तौर पर जब कोई अभिनेता या अभिनेत्री का नाम किसी प्रोडक्ट के प्रचार के लिए इस्तेमाल किया जाता है तो उसके लिए पैसे देने होते हैं, और अगर बिना अनुमति के ऐसा किया जाता है तो वो विश्वास तोड़ने का मामला बनता है और इसीलिए आमिर ख़ान ने ये दावा ठोका है".

इस पर फ़िल्मफ़ेयर की प्रतिक्रिया अब तक नहीं मिली है.

 
 
अमिताभ और रानीब्लैक ही ब्लैक
51वें फ़िल्मफ़ेयर समारोह में संजल लीला भंसाली की ब्लैक ने 12 पुरस्कार बटोरे.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>