BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
मंगलवार, 21 फ़रवरी, 2006 को 13:03 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
'दो अधिकारियों के संघर्ष का दस्तावेज़'
 
निकोलस केज और ऑलिवर स्टोन
ऑलिवर स्टोन की फ़िल्म में निकोलस केज मुख्य भूमिका निभा रहे हैं
अमरीका में 11 सितंबर 2001 को हुए हमले पर फ़िल्म बनाने वाले हॉलीवुड के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक ऑलिवर स्टोन ने फ़िल्म निर्माण के अनुभव को बेहद 'विनम्र अनुभव' बताया है.

पर साथ ही उन्होंने इस बात से इनकार किया कि वर्ल्ड ट्रेड सेंटर नाम की इस फ़िल्म का कोई राजनीतिक एजेंडा है.

बैंगकॉक अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में बोलते हुए ऑलिवर स्टोन ने कहा "ये फ़िल्म दो अधिकारियों के जीवन के उन 24 घंटों के संघर्ष का दस्तावेज़ है जब वो 9/11 के हमलों के बाद विश्व व्यापार केंद्र की इमारत में फंसे हुए थे."

फ़िल्म के बारे में उन्होंने कहा, "ये फ़िल्म एक तरह की जाँच है कि मुश्किल हालातों के बीच कैसे मानसिक स्तर पर दोनों अधिकारी स्थितियों से जूझे और कैसे ये दोनों जिंदा रह पाए."

इन दोनों अधिकारियों सार्जेंट जॉन मैकलाफ़लिन और विल जीमेनो की भूमिका क्रमशः अभिनेता निकोलस केज और माइकल पेन निभा रहे हैं.

'कश्मकश'

फ़िल्म में दर्शाए गए दोनों अधिकारी विश्व व्यापार केंद्र के ध्वस्त होने से कुछ समय पहले तीन अन्य सहयोगियों के साथ इमारत में गए थे जिसमें से तीन अधिकारियों की मौत हो गई थी.

 ये फ़िल्म दो अधिकारियों के जीवन के उन 24 घंटों के संघर्ष का दस्तावेज़ है जब वो 9/11 के हमलों के बाद विश्व व्यापार केंद्र की इमारत में फसे हुए थे
 
ऑलिवर स्टोन, निर्देशक

इस फ़िल्म में दोनों अधिकारियों की पत्नियों की कश्मकश को भी दर्शाया गया है कि कैसे वो अपनी पतियों के सलामत होने के बारे में किसी ख़बर का इंतज़ार करती हैं.

जब उनसे पूछा गया कि क्या विश्व और ख़ासकर अमरीका 9/11 पर बनी फ़िल्म के लिए तैयार है तो उनका जवाब था, "मैं नहीं चाहता कि फ़िल्म को लेकर ये मुख्य प्रश्न उठे हालांकि मुझे लगता है कि यही होने वाला है. अमरीका इसके लिए तैयार है या नहीं ये जानना मेरा काम नहीं है."

ऑलिवर स्टोन इससे पहले निक्सन, जेएफ़के और बॉर्न ऑन द फ़ोर्थ ऑफ़ जुलाई जैसी फ़िल्में बना चुके हैं और इन फ़िल्मों के लिए उन्हें सराहना और आलोचना दोनों मिली है.

ऑलिवर स्टोन कई ऑस्कर पुरस्कार जीत चुके हैं.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
हादसे की बरसी पर समारोह
12 सितंबर, 2003 | पहला पन्ना
'छोटों की मदद बड़ों ने हथियाई'
10 सितंबर, 2003 | पहला पन्ना
हमले के बाद का अमरीका
11 मार्च, 2002 | पहला पन्ना
अमरीका पर हमले के छह माह
11 मार्च, 2002 | पहला पन्ना
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>