BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 24 अक्तूबर, 2005 को 19:11 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
चीन के 'डेटिंग' कार्यक्रम में 5000 शामिल
 
हिचकिचाने वाले पुरुषों या महिलाओं के लिए संदेशवाहक भी उपलब्ध थे
चीन में अविवाहित महिलाओं और पुरुषों को अपने साथियों से मिलाने के लिए सामूहिक 'स्पीड डेटिंग' का कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें 5000 लोगों ने भाग लिया.

चीनी समाचार माध्यमों के अनुसार इस शनिवार और रविवार को महिलाएँ और पुरुष शंघई पार्क में इस कार्यक्रम के लिए एकत्र हुए.

शुरुआत में ही हर भाग लेने वाले को गुलाब का एक फूल दिया गया ताकि वह उसे अपने 'सही' साथी को दे सके.

एक आयोजक के अनुसार, "यदि किसी को उस सही व्यक्ति के सामने जाने से हिचकिचाहट हो तो, उसके लिए संदेशवाहक भी उपलब्ध था.

भाग लेने वाले पुरुषों और महिलाओं की उम्र 20 से 45 साल के बीच होनी ज़रूरी थी और कॉलिज की पढ़ाई की होनी भी आवश्यक थी.

स्पीड डेटिंग में भाग लेने वाली 23 वर्षीय बैंक क्लर्क हैन्नी क्षु ने कहा कि उन्हें तो बहुत मज़ा आया.

उनका कहना था, "ऐसे कार्यक्रम से अपना साथी ढ़ूँढ़ना आसान हो जाता है और बहुत कम समय में आप कई लोगों से मिल सकते हैं."

लेकिन चीन में कई अविवाहित लोग अपने काम में इतने व्यस्त हैं कि उन्हें ऐसे कार्यक्रम में जाने का समय भी नहीं है.

यू सुई इस कार्यक्रम में इसलिए गई थीं कि वे 'उचित पुरुषों' की तस्वीरें अपनी 32 वर्षीय बेटी को दिखा सकें ताकि वे अपना साथी चुन सकें.

 
 
66प्रेम से दिमाग़ का रिश्ता
इस बात की खोज हुई है कि प्यार होने पर दिमाग़ पर क्या असर होता है.
 
 
66जापान के प्रेम ठिकाने
जापान में क्रिसमस के मौक़े पर कई जोड़े होटल के कमरे तलाश करते हैं.
 
 
66वैलेंटाइन्स: नए तरीक़े
वैलेंटाइन्स डे को मनाने के लिए नए-नए तरीक़े अपनाए जाने लगे हैं.
 
 
66प्यार सचमुच अँधा है
वैज्ञानिकों ने एक खोज में पता चला लिया है कि प्यार सचमुच अँधा होता है.
 
 
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>