BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 24 अगस्त, 2005 को 15:24 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
'द राइज़िंग' ने बॉक्स-ऑफ़िस पर झंडे गाड़े
 
आमिर ख़ान ने कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभाई है
आमिर ख़ान की नई फ़िल्म 'मंगल पांडे: द राइज़िंग' ने भारतीय बॉक्स-ऑफ़िस पर सफलता का एक नया रिकॉर्ड बनाया है.

ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के ख़िलाफ़ एक सिपाही के विद्रोह की कहानी पर बनी फ़िल्म ने रिलीज़ होने के पहले सप्ताह में 50 लाख डॉलर का व्यवसाय किया है.

'स्क्रीन डेली' अख़बार के अनुसार भारत में किसी भी फ़िल्म के लिए यह एक रिकॉर्ड है.

केतन मेहता निर्देशित फ़िल्म के 400 प्रिंट भारतीय सिनेमा घरों में रिलीज़ किए गए हैं.

भारत में 12 अगस्त को रिलीज़ हुई फ़िल्म ने पहले तीन दिनों में ही 30 लाख डॉलर का व्यवसाय किया.

'स्क्रीन डेली' के अनुसार 'मंगल पांडे: द राइज़िंग' के अकेले भारत में एक करोड़ 20 लाख डॉलर से ज़्यादा का व्यवसाय करने की उम्मीद है.

विदेशों में भी लोकप्रिय

ब्रिटेन में भी यह फ़िल्म बढ़िया व्यवसाय कर रही है. यहाँ पहले सप्ताहांत में इसने एक लाख 20 हज़ार पाउंड का व्यवसाय किया है.

फ़िल्म को हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में बनाया गया है.

इसके निर्माण में लगभग एक करोड़ डॉलर लगे हैं और इसे बनाने में दो वर्षों से भी ज़्यादा का समय लगा.

'मंगल पांडे: द राइज़िंग' के ज़रिए आमिर ख़ान चार साल बाद स्क्रीन पर वापस लौटे हैं.

आमिर ने फ़िल्म के नायक मंगल पांडे की भूमिका की है.

 
 
66लोकार्नो में लोकप्रिय
आमिर ख़ान की नई फ़िल्म 'द राइज़िंग' लोकार्नो में भी पसंद की गई है.
 
 
66एक मंगल शुरुआत
दिल्ली में आमिर ख़ान की फ़िल्म 'द राइज़िंग' के सारे शो हाउसफ़ुल रहे.
 
 
66आठ महीने में फ़िल्म
आमिर ने वादा किया कि उनकी फ़िल्में अब हर आठ महीने पर आएँगी.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>