BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 16 जुलाई, 2005 को 01:50 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
नई हैरी पॉटर किताब की बिक्री शुरू
 
बच्चों को किताब का महीनों से इंतज़ार था
हैरी पॉटर सिरीज़ की छठी किताब की बिक्री शुरू हो गई है.

'हैरी पॉटर एंड द हॉफ़ ब्लड प्रिंस' नामक किताब की बिक्री के लिए लंदन समेत दुनिया के कई शहरों में शुक्रवार रात किताब की दुकानें विशेष रूप से खुली रखी गईं.

किताब के लोकार्पण के लिए मुख्य समारोह स्कॉटलैंड के एडिनबरा किले में आयोजित किया गया था.

वहाँ क़रीब दो हज़ार बच्चों के समक्ष हैरी पॉटर किताबों की लेखिका जेके रॉलिंग ने नई किताब के अंश पढ़ कर सुनाए.

एडिनबरा के समारोह में दुनिया भर से आए 70 ऐसे बच्चे भी वहाँ मौजूद थे जिन्हें एक प्रतियोगिता में जीतने पर रॉलिंग का इंटरव्यू लेने का मौक़ा दिया गया था.

अनेक बच्चे हैरी पॉटर फ़िल्मों के पात्रों जैसी ड्रेस में थे.

लोकप्रियता

नई किताब 600 पृष्ठों की है.

ब्रिटेन में सैंकड़ो किताब दुकानें रात में भी खुली रहीं

बीबीसी के कला संवाददाता के अनुसार पोप द्वारा निंदा किए जाने के बावजूद हैरी पॉटर किताबें दुनिया की सबसे ज़्यादा बिकने वाली किताबों में तीसरे नंबर पर मानी जाती हैं.

पहले ही दिन नई हैरी पॉटर किताब की रिकॉर्ड एक करोड़ प्रतियाँ बिकने का अनुमान लगाया गया है.

उल्लेखनीय है कि तिलस्म और जादू-टोने पर पर ज़ोर होने के कारण पोप ने हैरी पॉटर किताबों की बुराई की है.

शनिवार से छठी हैरी पॉटर किताब ब्रिटेन और अमरीका समेत 15 देशों में बिकनी शुरू हुई है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>