BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 10 मई, 2004 को 09:20 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
कान महोत्सव में भारतीय फ़िल्में
 
कान फ़िल्म महोत्सव
कान फ़िल्म महोत्सव 12 मई से 23 मई तक चलेगा
फ्रांस के प्रतिष्ठित कान फ़िल्म महोत्सव में इस बार फिर भारतीय फ़िल्मों को बढ़ावा दिलाने की कोशिश की जाएगी.

भारतीय उद्योग परिसंघ के अधिकारी एन श्रीनिवास ने उम्मीद जताई है कि कई सितारे समारोह में आएँगे जिसके लिए कोशिश की जा रही है.

एन श्रीनिवास ने कहा,"भारत सरकार अपने मनोरंजन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कान फ़िल्मों के महत्व को पहचान रही है".

पिछले साल अभिनेत्री ऐश्वर्या राय को यहाँ निर्णायक मंडल में शामिल किया गया था और कई नामी-गिरामी सितारे यहाँ जुटे थे.

इस बार ऐश्वर्या राय कान जाएँगी ज़रूर, मगर सिर्फ़ एक दिन के लिए.

फ़िल्म महोत्सव

57वां कान फ़िल्म समारोह 12 मई से 23 मई तक आयोजित किया जाएगा.

इस साल वैसे आधिकारिक तौर पर तो भारत से एक भी फ़िल्म कान नहीं गई है मगर कई फ़िल्मों का अलग से प्रदर्शन होगा.

इन फ़िल्मों में 'द पर्फ़ेक्ट हसबैंड' नाम की अंग्रेज़ी और हिंदी में बनी फ़िल्म शामिल है जो एक औरत के अपने योग्य वर की तलाश की कहानी है.

बच्चों की फ़िल्म हेडा-होडा भी दिखाई जाएगी जिसमें एक बच्चा एक अंधे ऊँट के साथ बहादुरी के कई कारनामने करता है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>