BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 26 अप्रैल, 2004 को 22:42 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
जैकी चान को मिली ज़िम्मेदार भूमिका
 
जैकी चान
जैकी चान ने बारूदी सुरंग पर बनी एक फ़िल्म देखने के बाद स्वयं संयुक्त राष्ट्र से संपर्क किया
मार्शल आर्ट फ़िल्मों के स्टार जैकी चान को संयुक्त राष्ट्र ने एक नई भूमिका दी है.

जैकी चान को संयुक्त राष्ट्र की बच्चों के लिए काम करनेवाली संस्था यूनिसेफ़ और एड्स से लड़नेवाली संस्था का सद्भावना दूत बनाया गया है.

चान से पहले हॉलीवुड फ़िल्मों के अभिनेता रोजर मूर और अभिनेत्री जेसिक लेंज भी संयुक्त राष्ट्र के राजदूत के तौर पर काम कर चुके हैं.

उनका कहना है,"मैं एचआईवी और एड्स के प्रसार को रोकना चाहता हूँ और उन बच्चों को बचाना चाहता हूँ जो बारूदी सुरंग की चपेट में आ जाते हैं".

चीनी भाषा की फ़िल्मों के रास्ते हॉलीवुड तक का सफ़र करनेवाले जैकी चान ने दरअसल बारूदी सुरंगों पर एक फ़िल्म देखने के बाद ही संयुक्त राष्ट्र से संपर्क किया.

कंबोडिया से शुरूआत

 मैं हमेशा समझता हूँ कि मैं कितना भाग्यशाली हूँ. तो अब समय है कि इसके बदले में कुछ किया जाए
 
जैकी चान

जैकी चान ने अपनी नई भूमिका की शुरूआत कंबोडिया के तीन दिन के दौरे के साथ की है.

कंबोडिया में वे एड्स पीड़ित बच्चों से मिलेंगे और बारूदी सुरंगों से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे.

उन्होंने कहा,"मैं हमेशा समझता हूँ कि मैं कितना भाग्यशाली हूँ. तो अब समय है कि इसके बदले में कुछ किया जाए".

वियतनाम युद्ध और तीन दशकों के गृहयुद्ध के बाद कंबोडिया में बड़ी संख्या में हथियार छूट गए हैं और उनमें 60 लाख बारूदी सुरंग भी हैं.

दक्षिण पूर्व एशिया में सबसे ज़्यादा लोग भी कंबोडिया में ही एचआईवी संक्रमित हो रहे हैं.

जैकी चान की नई फ़िल्म का नाम है एराउंड द वर्ल्ड इन 80 डेज़ जो ब्रिटेन में जुलाई में रिलीज़ होनेवाली है.

 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>