BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 28 मार्च, 2004 को 03:41 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
तनुश्री को मिस इंडिया 2004 ताज
 
मुंबाइकर सुंदरियाँ सयाली भगत, तनुश्री दत्ता और लक्ष्मी पंडित
मुंबई की 20 वर्षीय तनुश्री दत्ता मिस इंडिया यूनीवर्स 2004 चुनी गई हैं.

उन्होंने फ़ेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में 28 सुंदरियों को पछाड़ा है.

शनिवार रात मुंबई में हुए फ़ाइनल दौर में मुंबई की ही 22 वर्षीय लक्ष्मी पंडित को दूसरा स्थान मिला.

इसी सौंदर्य प्रतियोगिता से मिस इंडिया और मिस यूनिवर्स में जाने वाली प्रतियोगियों का फ़ैसला होता है.

पहले नंबर पर रहने वाली सुंदरी को मिस यूनिवर्स और दूसरे नंबर पर रहने वाली प्रतियोगी को मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौक़ा मिलता है.

तीसरा स्थान और मिस इंडिया अर्थ टाइटल मिला मुंबई की ही 20 वर्षीय सयाली भगत को.

सर्वोच्च पाँच प्रतियोगियों में कोलकाता की ज्योति ब्राह्मिण और चेन्नई की सिमरन चंडोक शामिल थीं.

टाइब्रेकर सवाल का जवाब देकर पहला स्थान पाने वाली तनुश्री पेशेवर स्टेज कलाकार हैं.

इस वक़्त वह पुणे में बी.कॉम की पढ़ाई कर रही हैं.

प्रतियोगिता के निर्णायकों में प्रमुख थे- संजय दत्त, फ़रदीन ख़ान, सैफ़ अली ख़ान, बिपासा बसु, फ़राह ख़ान, सोनू निगम और रितु बेरी.

 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>