BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 06 मार्च, 2004 को 18:38 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
घरेलू हिंसा की शिकार एशियाई महिलाएँ
 

 
 
प्रदर्शनी में शामिल कलाकृतियों में घरेलू हिंसा का चित्रण किया गया है
लंदन में घरेलू हिंसा का शिकार बनी एशियाई महिलाओं के ऊपर एक कला प्रदर्शनी आयोजित की गई है.

'बिहाइन्ड क्लोज़्ड डोर्स' नामक इस प्रदर्शनी की प्रमुख विशेषता ये है कि तस्वीरें स्वयं घरेलू हिंसा की शिकार एशियाई महिलाओं ने खींची है.

इसके लिए महिलाओं को फ़ोटोग्राफ़ी के वर्कशॉप में प्रशिक्षण दिया गया था.

प्रदर्शनी का आयोजन ब्रितानी ग़ैरसरकारी संस्था बर्नार्डोज़ ने दिल्ली पुलिस की संस्था नवज्योति के सहयोग से किया है.

शुक्रवार को प्रदर्शनी के उदघाटन समारोह में भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी किरन बेदी और हिंदी फ़िल्मों की अभिनेत्री नन्दिता दास भी उपस्थित थीं.

किरण बेदी और नन्दिता दास भी प्रदर्शनी के उदघाटन के समय मौजूद थी

नन्दिता ने कहा कि घर की चारदिवारियों के बीच होने वाली हिंसा के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाना हर औरत का फ़र्ज़ है.

'टंग्स ऑन फ़ायर' एशियाई महिला फ़िल्म समारोह के हिस्से के रूप में यह प्रदर्शनी 12 मार्च तक लंदन के नेहरू सेंटर में आयोजित की गई है.

'टंग्स ऑन फ़ायर' की पुष्पिन्दर चौधरी ने कहा, "प्रदर्शनी की तस्वीरें इस बात की प्रतीक हैं कि औरतें कितनी दुखी और ग़ुस्से से भरी हैं. यही ग़ुस्सा यदि हिम्मत में बदला जाए तो हम इस हिंसा के ख़िलाफ़ आवाज़ उठा सकते हैं औऱ समाज की सोच को बदल सकते हैं."

 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>