BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 21 नवंबर, 2003 को 13:12 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
टोनी ब्लेयर कार्टून फ़िल्मों की तरफ़
ब्लेयर के साथ चाय का प्रोग्राम है होमर सिम्पसन का
ब्लेयर के साथ चाय का प्रोग्राम है होमर सिम्पसन का
 

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर अब कार्टून फ़िल्मों में क़दम रख रहे हैं.

इस रविवार वे अमरीका के लोकप्रिय कार्टून धारावाहिक "सिम्पसंस" में नज़र आएँगे.

'सिम्पसंस' एक काल्पनिक अमरीकी शहर स्प्रिंगफ़ील्ड में बसे सिम्पसन परिवार की कहानी है.

इस धारावाहिक को लगभग 70 देशों में देखा जाता है.

ब्लेयर इसके जाने-माने प्रशंसकों में से एक हैं और उन्होंने अप्रैल में इसके लिए रिकॉर्डिंग की.

इस अंक में होमर सिम्पसन और उनका परिवार लंदन घूमने पहुँचे हैं.

प्रधानमंत्री ब्लेयर के साथ चाय पीने के अलावा ये परिवार कई और कारनामे दिखाता है.

ब्लेयर इस धारावाहिक में मेहमान कलाकार की भूमिका निभानेवाले पहले राजनेता हैं.

'सिम्पसंस' में अपु नाम का एक भारतीय पात्र भी हैं
'सिम्पसंस' में अपु नाम का एक भारतीय पात्र भी हैं
 

इससे पहले 'सिम्पसंस' में पॉप कलाकार एल्टन जॉन और पॉल मैककार्टनी शामिल हो चुके हैं.

इसके अलावा वैज्ञानिक स्टीफ़न हॉकिंग भी इसमें नज़र आ चुके हैं.

भारतीय पात्र भी

भारत के लिए रोचक बात ये है कि इस धारावाहिक में एक भारतीय परिवार भी है.

अपु, उनकी पत्नी मंजुला और उनके भाई संजय इस परिवार का हिस्सा हैं.

ये तीनों मिल कर क्विक ई-मार्ट नाम की एक दुकान चलाते हैं.

इनकी कोशिश रहती है कि पूरब और पश्चिम के अंतर को नए उत्पादों के ज़रिए कम किया जाए.

इन उत्पादों में 'हॉट डॉग' का शाकाहारी विकल्प 'तोफ़ू डॉग' शामिल है.

लेकिन स्प्रिंगफ़ील्ड के लोग और सिम्पसन परिवार इन उत्पादों के बारे में उत्साहित नहीं दिखते.

 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>