BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
मंगलवार, 21 अक्तूबर, 2003 को 03:00 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
हैरी पॉटर अब भारतीय भाषाओं में भी
 
हैरी पॉटर उपन्यास
इस उपन्यास ने दुनिया भर में धूम मचा दी

हैरी पॉटर ने ब्रिटेन और यूरोप ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया है. अब भारतीय भाषाओं में भी लोग इसे पढ़ सकेंगे.

तहलका इतना मचा कि इस चरित्र को जब उपन्यास के रूप में पेश किया गया तो लोग उसे ख़रीदने के लिए इतने उतावले हुए कि दुकानों पर लंबी क़तारें देखी गईं.

हैरी पॉटर चरित्र इतना लोकप्रिय हुआ कि इस चरित्र को जन्म देने वाली लेखिका जेके रॉलिंग ब्रिटेन के सबसे अमीर लोगों में अपने नाम दर्ज करा चुकी हैं उनकी संपत्ति महारानी से भी ज़्यादा हो चुकी है.

हैरी पॉटर की लोकप्रियता को देखते हुए अब भारत में भी इस उपन्यास को प्रकाशित किया जा रहा और इसे हिंदी के अलावा गुजराती, मराठी और मलयालम जैसी भाषाओं में भी छापा जा रहा है.

इस श्रंखला के हैरी पॉटर एंड द ऑर्डर ऑफ़ द फ़ीनिक्स उपन्यास भारत में जारी होने के एक पखवाड़े में ही क़रीब एक लाख बीस हज़ार प्रतियाँ बिकी थीं.

भारत में अब हैरी पॉटर श्रंखला के एक उपन्यास 'द फ़िलोसॉफ़र स्टोन' को अगले महीने हिंदी में बाज़ार में उतारा जा रहा है और यह बीड़ा उठाया है भोपाल के मंजुल प्रकाशन ने.

बाल दिवस

अगले महीने 14 तारीख़ यानी बाल दिवस के मौक़े पर यह उपन्यास बाज़ार में उपलब्ध होगा.

हैली पॉटर
यह चरित्र बहुत लोकप्रिय हुआ है

रखेजा ने बताया कि इस उपन्यास को छापने के अधिकार लेने के लिए भारत के बहुत से प्रकाशक लाइन में लगे थे लेकिन कामयाबी उन्हें मिल गई.

"मैं लेखिका जेके रॉलिंग के साहित्यिक एजेंस से मुलाक़ात करने में कामयाब हो गया और बस हमारा सौदा हो गया."

हैली पॉटर के एक 16 वर्षीय लड़के कुलदीप कुलश्रेष्ठ का कहना था कि जो बच्चे यह फ़िल्म नहीं देख सकते या अंग्रेज़ी में उपन्यास नहीं पढ़ सकते वे हिंदी में होने से इस अनोखे चरित्र के जादू का आनंद उठा सकेंगे.

प्रकाशक रखेजा का कहना है कि चूँकि यह उपन्यास ख़ासतौर से बच्चों के लिए ही है इसलिए बाल मानसिकता का ख़ास ध्यान रखा गया और अनुवादकों में एक 11 साल के बच्चे को भी शामिल किया गया.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>