BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
गुरुवार, 09 अक्तूबर, 2003 को 19:12 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
मडोना अब किताबों की दुनिया में
 
मडोना अब बच्चों को ज़िंदगी के गुर सिखा रही हैं
मडोना अब बच्चों को ज़िंदगी के गुर सिखा रही हैं

मडोना अब क़लम के ज़रिए कमाई कर रही हैं.

उन्होंने अब बच्चों के लिए किताब लिखना शुरु कर दिया है और उनकी किताबें अच्छी-ख़ासी कमाई कर रही हैं.

बच्चों के लिए आई उनकी पहली किताब 'द इंगलिश रोज़ेज़' पाँच लाख से भी ज़्यादा प्रतियाँ बिकी हैं जिसकी कामयाबी को देखकर अब उसका क़रीब 50 भाषाओं में अनुवाद किया जा रहा है.

किताब के प्रकाशक बेहद उत्साहित हैं और मडोना अपनी पहली ऐसी किताब की सफ़लता के बाद जल्दी ही दूसरी किताब 'मिस्टर पीबॉडीज़ एप्पल्स' अगले महीने ही बाज़ार में उतारने वाली हैं.

अमरीका में छपी इस किताब के प्रकाशक निकोलस कॉलावे का कहना था कि ब्रिटेन में भी इस किताब की आठ हज़ार प्रतियाँ पहले ही सप्ताह में बिक गई थीं.

उत्साह

किताब की कामयाबी पर ख़ुश होते हुए प्रकाशक का कहना था कि 37 भाषाओं में तो किताब पहले ही अनूदित हो रही है और इसी सप्ताह के अंत तक फ्रेंकफ़ुर्त पुस्तक मेले में 50 का आँकड़ा पार कर जाएंगे.

"पूरी दुनिया में किताब की अब तक पाँच लाख प्रतियाँ बिक चुकी हैं और साल के अंत तक हम दस लाख प्रतियाँ बिकने की उम्मीद कर रहे हैं."

निकोलस कॉलावे का कहना था, "मडोना अपने नाम का इस्तेमाल अब बच्चों को यह सिखाने के लिए कर रही हैं कि उन्हें अच्छी और वैचारिक ज़िंदगी किस तरह जीनी चाहिए."

मडोना की पहली किताब का मुखपृष्ठ
मडोना की पहली किताब का मुखपृष्ठ

अपनी किताब की कामयाबी का जश्न मनाने के लिए पिछले ही महीने मडोना ने लंदन के केंसिंगटन इलाक़े में एक शानदार पार्टी का आयोजन किया था जिसमें ख़ासतौर से बच्चों को आमंत्रित किया गया था.

मडोना ने इस पार्टी में अपनी किताब के कुछ अंश पढ़कर सुनाए.

मडोना की किताब 'द इंगलिश रोज़ेज़' की बीबीसी ऑनलाइन के लिए समीक्षा में बच्चों के कवि माइकल रोज़न ने लिखा है, "मडोना किसी सख़्त अध्यापक की तरह बर्ताव करती हैं, उनकी आवाज़ में यह निर्देश होता है कि टोका-टाकी नहीं बल्कि चुपचाप ध्यान लगाकर सुनिए."

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>