BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 09 फ़रवरी, 2009 को 14:27 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
निसान में जाएँगी बीस हज़ार नौकरियाँ
 
निसान
जापान की कार निर्माता कंपनी निसान अगले एक साल में विश्व भर में बीस हज़ारों नौकरियों की कटौती करेगी क्योंकि उसकी बिक्री में ज़बरदस्त गिरावट आई है.

कंपनी के बयान में कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष में उसे 2.9 अरह डॉलर का घाटा होनी की आशंका है.

निसान के मुख्य कार्यकारी ने कहा है,आर्थिक संकट को देखते हुए कंपनी की आशंकाएँ सच साबित हुई हैं. वैश्विक स्तर पर ऑटो उद्योग संकट में है और निसान कोई अपवाद नहीं है.

कंपनी ने कहा है कि मार्च 2009 और मार्च 2010 के बीच बीस हज़ार नौकरियों जाएँगी.

घाटा

निसान के कुल दो लाख 35 हज़ार कर्मचारी हैं और कटौती के बाद ये संख्या दो लाख 15 हज़ार हो जाएगी. हालांकि ये नहीं बताया गया है कि कौन से प्लांट प्रभावित होंगे.

कंपनी ने कहा है कि काम के घंटों को लेकर वो यूनियन से भी बातचीत करेगी. निसान ने पिछले महीने ब्रिटेन में अपने प्लांट में 1200 नौकरियों जाने की घोषणा की थी.

कंपनी की ओर से ये भी बताया गया कि उसने अक्तूबर और दिसंबर के बीच 731000 वाहन बेचे जो पिछले साल इसी समय के मुकाबले 18.6 फ़ीसदी कम है. इससे कंपनी क 83.2 अरब येन का नुकसान हुआ है.

विश्व की अन्य कार कंपनियों की बिक्री में भी कमी आई है और मुनाफ़ा भी घटा है जिस कारण उत्पादन में कमी लाई जा रही है और नौकरियों में कटौती हो रही है.

इस साल ही हॉंडा ने 3100 लोगों की छटनी की है जबकि जनरल मोटर्स ने दो हज़ार लोगों को निकाला है.

टोयोटा और बीएमडब्ल्यू जैसी कंपनियों ने भी उत्पादन कम करने की घोषणा की है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
फ़ोर्ड को हुआ रिकॉर्ड घाटा
29 जनवरी, 2009 | कारोबार
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>