BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 12 दिसंबर, 2008 को 02:07 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
बैंक ऑफ़ अमेरिका: 30 हज़ार नौकरियाँ जाएँगी
 
बैंक ऑफ़ अमेरिका
इस समय सिटीग्रुप में नौकरियों की कटौती की संख्या 75 हज़ार हो चुकी है
बैंक ऑफ़ अमेरिका ने कहा है कि वह अगले तीन वर्षो में 30 से 35 हज़ार नौकरियों की कटौती करेगा. बैंक ऑफ़ अमेरिका ने मेरिल लिंच को ख़रीद लिया है और तीन साल में दोनों कंपनियों के विलय की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

दोनो कंपनियों के कर्मचारियों की संख्या तीन लाख से ज़्यादा हो जाएगी और इस कटौती से 11 फ़ीसदी कर्मचारी प्रभावित होंगे.

बैंक ऑफ़ अमेरिका की घोषणा उस समय हुई है जब अमरीका के सिटीग्रुप में नौकरियों की कटौती की संख्या 75 हज़ार हो गई है.

बैंक ऑफ़ अमेरिका पहले ही अपने शेयर धारकों से मेरिल लिंच की ख़रीद और दोनों कंपनियों के विलय की इजाज़त ले चुका है.

 यदि आप मुझसे छह महीने पहले पूछते तो मुझे आश्चर्य होता लेकिन इस समय और इन हालात में यदि हम देखें कि सिटीग्रुप में क्या हो रहा है तो मुझे लगता है कि यह बहुत कठोर कदम नहीं है
 
एक विश्लेषक

वित्तीय सलाह देने वाली एक कंपनी डायमंड कंसलटेंट्स के मुख्य कार्यकारी और विश्लेषक हार्वर्ड डायमंड का कहना था, "यदि आप मुझसे छह महीने पहले पूछते तो मुझे आश्चर्य होता."

उनका कहना था, "लेकिन इस समय और इन हालात में यदि हम देखें कि सिटीग्रुप में क्या हो रहा है तो मुझे लगता है कि यह बहुत कठोर कदम नहीं है."

 
 
शेयर बाज़ार बदल रहा है पूँजीवाद?
अमरीका में सरकारी हस्तक्षेप के बाद पूँजीवाद के भविष्य को लेकर चर्चा गर्म.
 
 
बुश आर्थिक पैकेज मंज़ूर...
अमरीकी कंपनियों को वित्तीय संकट से उबारने के लिए आर्थिक पैकेज मंज़ूर.
 
 
इंडिमैक प्रमुख अमरीकी बैंक डूबा
आवासीय ऋणों की वसूली से जूझ रहे अमरीका में एक प्रमुख बैंक डूबा.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>