BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 21 नवंबर, 2008 को 02:47 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
मंदी की मार से तेल फिसला
 
ऑयल रिग
तेल क़ीमतों में दो तिहाई से भी ज़्यादा की गिरावट आई है
वैश्विक मंदी के कारण माँग में कमी आने की आशंका के बीच अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल का दाम पिछले साढ़े तीन वर्षों के सबसे कम स्तर पर पहुँच गया है.

न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में कच्चे तेल का भाव 49 डॉलर 62 सेंट प्रति बैरल रहा.

वहीं लंदन के वायदा बाज़ार में एक बैरल ब्रेंट क्रूड के लिए 48 डॉलर 90 सेंट की बोली लगाई गई.

इस वर्ष जुलाई में तेल का भाव 147 डॉलर प्रति बैरल पर पहुँच गया था और उसके बाद से अब तक इसमें लगभग दो तिहाई की कमी आ चुकी है.

दाम में भारी कमी को देखते हुए तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक की 29 नवंबर को बैठक होने वाली है.

हडसन कैपिटल एनर्जी के जोनाथन कॉर्नाफेल का कहना है, "माँग पक्ष की ओर से कोई भी सकारात्मक ख़बर नहीं मिलने और वैश्विक मंदी की मार से ये हालत बनी है."

अमरीकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने गुरुवार को कहा था कि अगले साल की शुरुआत में आर्थिक विकास दर में और गिरावट आ सकती है.

इससे बाज़ार में ये धारणा गई कि अमरीका में तेल की माँग घट जाएगी.

ओपेक ने हाल ही में विएना में हुई आपात बैठक में तेल के उत्पादन में 15 लाख बैरल प्रतिदिन की कटौती करने का निर्णय लिया था.

 
 
तेल तेल का खेल
अंतरराष्ट्रीय तेल बाज़ार के जोड़-घटाव पर बीबीसी हिंदी की विशेष प्रस्तुति.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
तेल का उत्पादन घटाने का फ़ैसला
24 अक्तूबर, 2008 | कारोबार
रिलायंस ने रच दिया इतिहास
21 सितंबर, 2008 | कारोबार
तेल की क़ीमत सौ डॉलर से नीचे
16 सितंबर, 2008 | कारोबार
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>