BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
महँगाई बढ़कर 11.91 प्रतिशत हुई
 
महँगाई
सरकार की कोशिशों के बावजूद, पिछले 22 सप्ताह से महँगाई लगातार 5.5 प्रतिशत से अधिक है

भारत में महँगाई बढ़ने का सिलसिला जारी है और अब महँगाई की दर 11.91 प्रतिशत हो गई है. पिछले हफ़्ते आए आंकड़ों के मुताबिक महँगाई की दर 11.89 प्रतिशत आंकी गई थी.

ताज़ा आंकड़े पाँच जुलाई को ख़त्म हुए हफ़्ते तक के हैं. पर्यवेक्षकों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में तेल और अन्य पदार्थों के दाम को देखते हुए कहा जा सकता है कि महँगाई और बढ़ सकती है.

सरकार ने पिछले महीने की चार तारीख़ को पेट्रोल-डीज़ल और रसोई गैस के दाम बढ़ाए थे, जिसके बाद महँगाई की दर सात जून को समाप्त हुए सप्ताह में 13 वर्ष के बाद पहली बार 11 फ़ीसदी तक पहुँच गई थी.

बढ़ती महँगाई
10 मई- 7.82 फ़ीसदी
17 मई- 8.10 फ़ीसदी
24 मई- 8.24 फ़ीसदी
31 मई- 8.75 फ़ीसदी
7 जून- 11.05 फ़ीसदी
14 जून- 11.42 फ़ीसदी
21 जून- 11.63 फ़ीसदी
28 जून- 11.89 फ़ीसदी
5 जुलाई- 11.89 फ़ीसदी

महँगाई को काबू में करने के लिए रिज़र्व बैंक ने पिछले महीने रेपो दर और नगद सुरक्षित अनुपात (सीआरआर) में वृद्धि की थी लेकिन इन क़दमों का कोई ख़ास असर नज़र नहीं आया है.

उस समय वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने महँगाई दर के दहाई के अंक में बने रहने की संभावना जताई थी. उनके अनुसार इसे नीचे आने में तीन महीने का समय लगेगा.

पाँच जुलाई को ख़त्म हुए सप्ताह में ईंधन और ऊर्जा में 0.9 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई जबकि फल-सब्ज़ियों की कीमत लगभग एक प्रतिशत घटी और अन्य खाद्य पदार्थों की कीमत में भी 0.2 प्रतिशत कमी आई.

पिछले लगातार 22 सप्ताह से महँगाई की दर 5.5 फ़ीसदी से ऊपर बनी हुई है.

 
 
महँगाई फिर बढ़ी महँगाई
खाद्य उत्पादों और धातुओं के भाव बढ़ने से महँगाई बारह फ़ीसदी के क़रीब.
 
 
महँगाई महँगाई दर की गुत्थी
आइए समझें कि आख़िर भारत में महँगाई दर आँकी कैसे जाती है.
 
 
रूपया महँगाई मार गई
बढ़ती महँगाई ने आम लोगों के लिए बचत के विकल्प सीमित कर दिए हैं.
 
 
शेयर बाज़ार मंदी से बड़ी महँगाई..
एशियाई विकास बैंक ने कहा है कि महाद्वीप में मंदी से बड़ा ख़तरा बढ़ती महँगाई है.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
महँगाई पर क़ाबू पाने की कोशिश
29 अप्रैल, 2008 | कारोबार
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>