BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 04 जुलाई, 2008 को 07:43 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
महँगाई बढ़ने का सिलसिला जारी
 
महँगाई
महँगाई पिछले कुछ महीनों से लगातार बढ़ रही है

भारत में महँगाई की दर लगातार बढ़ती हुई 11.63 फ़ीसदी पर पहुँच गई है. खाद्य उत्पादों के अलावा धातुओं की क़ीमतों में तेज़ी आई है.

14 जून को समाप्त हुए सप्ताह में यह 11.42 फ़ीसदी थी और इसके अगले हफ़्ते यानी 21 जून को यह 0.21 फ़ीसदी बढ़ कर 11.63 फ़ीसदी हो गई.

पिछले तीन सप्ताह से महंगाई की दर लगातार 11 फ़ीसदी से ऊपर बनी हुई है. गत वर्ष इसी अवधि में महंगाई की दर 4.32 प्रतिशत थी.

बढ़ती महँगाई
10 मई- 7.82 फ़ीसदी
17 मई- 8.10 फ़ीसदी
24 मई- 8.24 फ़ीसदी
31 मई-8.75 फ़ीसदी
7 जून- 11.05 फ़ीसदी
14 जून- 11.42 फ़ीसदी
21 जून- 11.63 फ़ीसदी

पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस सिलेंडर के दामों में भारी बढ़ोतरी के कारण महंगाई की दर सात जून को समाप्त हुए सप्ताह में 13 वर्ष के अंतराल के बाद पहली बार 11 प्रतिशत से ऊपर निकली थी और उसके बाद से यह लगातार बढ़ रही है.

महंगाई को काबू में करने के लिए रिजर्व बैंक ने पिछले माह रेपो दर और नगद सुरक्षित अनुपात (सीआरआर) में वृद्धि की थी.

वित्त मंत्री पी चिदम्बरम ने गत सप्ताह महंगाई दर के दहाई अंक में बने रहने की संभावना जताई थी और उनका मानना है कि इसे नीचे आने में तीन माह का समय लगेगा.

महंगाई को काबू में करने के लिए इस्पात उत्पादकों की कल सरकार के साथ बैठक में कुछ उत्पादों के दामों में दस प्रतिशत तक कमी किए जाने पर सहमति है.

इसके अलावा सरकार ने घरेलू स्तर पर मक्का की आपूर्ति बढ़ाने के लिए 15 अक्तूबर तक इसके आयात पर रोक लगा दी है.

 
 
महँगाई बढ़ गई क़िस्त
घर या कार ख़रीदने के लिए मिलने वाले क़र्ज़ पर ज़्यादा ब्याज देना होगा.
 
 
महँगाई महँगाई दर की गुत्थी
आइए समझें कि आख़िर भारत में महँगाई दर आँकी कैसे जाती है.
 
 
रूपया महँगाई मार गई
बढ़ती महँगाई ने आम लोगों के लिए बचत के विकल्प सीमित कर दिए हैं.
 
 
शेयर बाज़ार मंदी से बड़ी महँगाई..
एशियाई विकास बैंक ने कहा है कि महाद्वीप में मंदी से बड़ा ख़तरा बढ़ती महँगाई है.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
महँगाई पर क़ाबू पाने की कोशिश
29 अप्रैल, 2008 | कारोबार
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>