BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 09 जनवरी, 2008 को 06:28 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
बजाज ऑटो भी अब कार बनाएगी
 
बजाज की कार
बजाज ऑटो स्कूटर और मोटर साइकिलों के लिए जानी जाती है
भारतीय राजधानी दिल्ली में ऑटो एक्सपो शुरू हो गया है और इसमें कार निर्माता अपने एक से एक नए मॉडल लाँच करने की तैयारी कर रहे हैं.

लेकिन इसके पहले ही स्कूटर और मोटर साइकिलों के लिए जाने जानेवाली कंपनी बजाज ऑटो ने फ़्राँस की कार निर्माता रेनो और जापान की निसान मोटर कंपनी के साथ एक कार लाँच करने की घोषणा की है.

कंपनी के प्रबंध निदेशक राजीव बजाज ने बुधवार को कहा कि रेनो और निसान के साथ मिलकर बनाई जाने वाली ये छोटी कार आगामी तीन-चार साल में लाँच कर दी जाएगी.

उनका कहना था कि तीनों कंपनियों के बीच तालमेल पर काम जारी है.

इस कार का डिज़ाइन बजाज ऑटो तैयार कर रही है और इसे महाराष्ट्र में पुणे के पास चाकण इकाई में तैयार किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि कार पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ विकसित किया जाएगा.

राजीव बजाज का कहना था कि यह कार न तो एक लाख रुपए की होगी न दस लाख रुपए की.

उनका कहना था कि कीमत की बजाए ईंधन की कम खपत पर ज्यादा जोर दिया जाएगा.

कंपनी की 2009 में दो हल्के व्यावसायिक वाहन भी लाँच करने की योजना है.

इसके लिए कंपनी चाकण में एक नई इकाई भी स्थापित कर रही है जिसमें हर साल ढाई लाख वाहन तैयार किए जा सकेंगे.

 
 
जगुआर टाटा और जगुआर
टाटा कंपनी जगुआर और लैंड रोवर कंपनियों की संभावित ख़रीदार...
 
 
टोयोटा जीएम से बड़ी टोयोटा
टोयोटा ने जीएम को पछाड़ते हुए नंबर वन कार कंपनी बनने का दावा किया.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>