BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 21 दिसंबर, 2007 को 00:31 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
टाटा और अमरीकी होटल के बीच विवाद
 
ताज होटल
टाटा समूह ने ओरिएंट होटल्स से माफ़ी माँगने को कहा है
टाटा समूह के इंडियन होटल्स (ताज होटल्स) और अमरीका के ओरिएंट एक्सप्रेस होटल्स के बीच विवाद गहरा गया है.

इंडियन होटल्स ने ओरिएंट होटल्स के प्रबंधन से उनकी 10 दिसंबर को लिखी गई चिट्ठी के लिए माफ़ी मांगने को कहा है.

दोनों होटल कंपनियों के बीच विवाद की शुरुआत कुछ समय पहले हुई थी.

इंडियन होटल्स ने ओरिएंट एक्सप्रेस में 11.5 फ़ीसदी हिस्सेदारी ख़रीदी थी और कंपनी से गठबंधन की पेशकश की थी जिसे ओरिएंट एक्सप्रेस ने ठुकरा दिया था.

ओरिएंट एक्सप्रेस ने प्रस्ताव ठुकराते हुए एक पत्र सार्वजनिक कर दिया था जिसमें उसने कहा था कि घरेलू भारतीय होटल और ओरिएंट के ग्लोबल लक्ज़री होटलों के बीच गठबंधन करने से उसके ब्राँड को नुक़सान पहुँचेगा.

इंडियन होटल्स ने इस पत्र को अपमानजनक माना है और अब इंडियन होटल्स चाहता है कि ओरिएंट एक्सप्रेस इस पत्र के लिए उससे माफ़ी मांगे.

इंडियन होटल्स के प्रमुख आरके कृष्ण कुमार ने ओरिएंट एक्सप्रेस होटल्स के अध्यक्ष और सीईओ पॉल वाइट को लिखे जवाबी पत्र में तथ्यों को असत्य बताया है.

 हमने ओरिएंट होटल्स से माफ़ी मांगने को कहा है और इसके लिए उसकी वेबसाइट सहित उन सभी माध्यमों का इस्तेमाल करने को कहा है जिनका इस्तेमाल ताज को लिखे पत्र को प्रचारित करने के लिए किया था
 
कृष्ण कुमार, इंडियन होटल्स के प्रमुख

कृष्ण कुमार ने कहा,'' हमने ओरिएंट होटल्स से माफ़ी मांगने को कहा है और इसके लिए उसकी वेबसाइट सहित उन सभी माध्यमों का इस्तेमाल करने को कहा है जिनका इस्तेमाल ताज होटल्स को लिखे पत्र को प्रचारित करने के लिए किया था.''

कृष्णकुमार ने ओरिएंट होटल्स की बातों का खंडन किया है और उसके प्रबंधन की आलोचना की है.

ग़ौरतलब है कि टाटा समूह भारत के प्रतिष्ठित उद्योग घरानों में गिना जाता है और उसने इस साल 13.5 अरब डॉलर में ब्रिटेन और नीदरलैंड की कंपनी कोरस का अधिग्रहण किया है.

ये किसी भारतीय कंपनी का किसी विदेशी कंपनी का सबसे बड़ा अधिग्रहण है.

टाटा समूह के ताज होटल्स भारत में 57 होटलों और विदेश में 18 होटलों को संचालित करता है जबकि
ओरिएंट एक्सप्रेस दुनिया के विभिन्न हिस्सों में 40 लक्ज़री होटल संचालित करता है.

 
 
स्टील कोरस-टाटा सौदा तय
एंग्लो-डच स्टील कंपनी कोरस का सौदा टाटा स्टील ने 11 अरब डॉलर में किया.
 
 
टाटा टाटा समूह: एक नज़र
'टाटा' किसी न किसी रूप में आम भारतीयों के जीवन में शामिल है.
 
 
क़दम जमाती कंपनियाँ
भारतीय कंपनियाँ विदेशों में अपने पैर बहुत तेज़ी से जमा रही हैं.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
पानी के भीतर बनेगा होटल
13 अगस्त, 2003 | कारोबार
हॉलीडे इन के तौलिये
04 सितंबर, 2003 | कारोबार
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>