BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
मंगलवार, 03 जुलाई, 2007 को 06:43 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
सेंसेक्स नई ऊँचाई पर जा पहुँचा
 
बीएसई
बीएसई में पिछले कुछ दिनों से तेज़ी का रुख़ है
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के संवेदी सूचकांक सेंसेक्स में तेज़ी का रुख़ मंगलवार को भी जारी रहा. शुरुआती कारोबार में यह 14790 अंकों के साथ नई ऊँचाई पहुँच गया.

बाज़ार खुलने के साथ ही विदेशी संस्थागत निवेशकों ने निर्माण कंपनियों के शेयरों की जमकर खरीदारी की.

30 शेयरों वाला सूचकांक कारोबार शुरु होने के पाँच मिनट के भीतर ही 126 अंक की उछाल के साथ 14790 अंक तक पहुँच गया.

सोमवार को सेंसेक्स कारोबार के दौरान 14745 की ऊँचाई तक पहुँचा था.

लेकिन बैंकों और आईटी कंपनियों के शेयरों की बिकवाली के दबाव में कारोबार की समाप्ति पर यह 14 अंक की बढ़त ही हासिल कर सका और 14664 अंक पर बंद हुआ था.

दूसरी तरफ, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ़्टी में भी तेज़ी रही और कारोबार शुरू होने के कुछ ही देर बाद यह 39 अंकों की उछाल के साथ 4353 अंक तक पहुँच गया.

शुरूआती सत्र के दौरान खरीदारों की दिलचस्पी निर्माण और इससे जुड़ी कंपनियों टाटा स्टील, एसीसी और ग्रासिम इंडस्ट्रीज़ के शेयरों में ज़्यादा रही.

इससे अलावा प्रमुख फ़ार्मा कंपनियों को भी खरीदारों का समर्थन मिला.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
शेयर बाज़ारों की रौनक लौटी
06 मार्च, 2007 | कारोबार
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>