BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 28 जून, 2006 को 11:40 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
कॉल सेंटर का कर्मचारी गिरफ़्तार
 
कॉल सेंटर
एचएसबीसी ने एक कर्मचारी के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई शुरू की है
भारत में बंगलौर की पुलिस ने एचएसबीसी कॉल सेंटर से जुड़े एक वित्तीय घोटाले के संबंध में नदीम कश्मीरी नामक एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है.

नदीम कश्मीरी एक कॉलसेंटर में डाटा ऑपरेटर हैं और उन पर कंप्यूटर प्रणाली में सेंध लगाने का आरोप लगाया गया है जो कि अंतत: बैंक के ग्राहकों के खातों से चोरी किए जाने का कारण बना.

एचएसबीसी के अधिकारियों ने कहा है कि ब्रिटेन में उसके कुछ ग्राहकों के खातों से निकासी की गई है.

आरोप है कि नदीम ने ग्राहकों से जुड़ी जानकारियाँ जालसाज़ों को बेची जिसके चलते विभिन्न खातों से कुल 233,000 स्टर्लिंग पाउंड की रक़म निकाल ली गई.

 चोरी या ग्राहक के विश्वास को तोड़े जाने के किसी भी मामले को बहुत ही गंभीरता से लिया जाना चाहिए
 
नैस्कॉम अधिकारी

एचएसबीसी ने कहा है कि वह जाँच कार्य में बंगलौर की पुलिस की सहायता कर रहा है.

बैंक के एक प्रवक्ता ने कहा कि दोषियों को जितनी जल्दी संभव हो सज़ा दिलाई जाएगी.

गंभीर मामला

इससे पहले भी कॉल सेंटरों में ग्राहकों संबंधी सूचनाओं के दुरुपयोग की ख़बरें आती रही हैं, और ताज़ा घटना ने एक बार फिर ये सवाल खड़ा कर दिया है कि आउटसोर्सिंग के ज़रिए कराए गए काम किस हद तक सुरक्षित होते हैं.

एसएसबीसी के प्रवक्ता ने कहा है कि सभी प्रभावित ग्राहकों से संपर्क किया जा चुका है और बैंक उन्हें उनके ग़ायब हुए धन की भरपाई करेगा.

भारत में सूचना प्रौद्योगिकी सेक्टर के प्रमुख संगठन नैसकॉम ने एचएसबीसी घोटाला मामले में भारत और ब्रिटेन के अधिकारियों को पूरी सहायता देने की घोषणा की है.

संगठन के एक वरिष्ठ अधिकारी सुनील मेहता ने कहा, "चोरी या ग्राहक के विश्वास को तोड़े जाने के किसी भी मामले को बहुत ही गंभीरता से लिया जाना चाहिए."

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
भविष्य बताने के लिए कॉलसेंटर
21 अप्रैल, 2005 | कारोबार
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>