BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
मंगलवार, 23 मई, 2006 को 17:18 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
मुंबई शेयर बाज़ार आख़िरकार सँभला
 
म्युचुअल फ़ंड रहे मुख्य ख़रीदार
भारत में मुंबई शेयर बाज़ार में तीन दिनों की भारी गिरावट के बाद मंगलवार को सूचकांक 3.3 प्रतिशत ऊँचे स्तर पर बंद हुआ है.

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स में पिछले तीन कारोबारी दिनों में कुल 1,737 अंकों की गिरावट आई थी.

मंगलवार को बाज़ार में निवेशकों का आत्मविश्वास लौटा और सेंसेक्स में कुल 341 अंकों की बढ़ोत्तरी दर्ज़ की गई.

बाज़ार बंद होते समय सूचकांक 10,823 अंकों के स्तर पर था.

बाज़ार का रुख़ बदलने के बारे में पैरेलेक्स कन्सलटंसी सर्विसेज़ के आर बालाकृष्णन ने एएफ़पी समाचार एजेंसी को कहा, "अधिकतर ख़रीदारी घरेलू फ़ंड की ओर से हुई है."

विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से भी जम कर ख़रीदारी किए जाने की ख़बर है. हालाँकि पिछले तीन कारोबारी दिनों में बाज़ार को औंधे मुँह गिराने के पीछे उनके बिकवाली दबाव को ही दोष दिया जा रहा था.

ग़ौरतलब है कि सोमवार को घरेलू और विदेशी निवेशकों के बिकवाली के भारी दबाव में सेंसेक्स में एक बार 1,111.71 अंकों की गिरावट आई थी.

इस अभूतपूर्व गिरावट के बाद बाज़ार में कारोबार एक घंटे के लिए स्थगित भी करना पड़ा था.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>