BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 03 अप्रैल, 2006 को 23:27 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
भारत में कारों की बिक्री बढ़ी
 
कारें
बजट में कर घटाने की घोषणा के बाद छोटी कारों की क़ीमतों में आई कमी और मध्यम आकार की कारों में लोगों की बढ़ती दिलचस्पी का अच्छा असर कार बाज़ार पर दिखा है.

मार्च के महीने में भारत की कार कंपनियों ने बिक्री में दो अंकों तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की है.

एक ओर मारुति उद्योग लिमिटेड ने मार्च के महीने में अपनी बिक्री में 15.7 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दिखाई है तो भारतीय बाज़ार में उसकी प्रतिद्वंद्वी कंपनी हुंडई ने 26.5 प्रतिशत की वृद्धी दर्ज की है.

कार बाज़ार में ये तेज़ी वित्तमंत्री पी चिंदबरम के बजट पेश करने के बाद आई है.

उन्होंने छोटी कारों पर आबकारी कर आठ प्रतिशत कम करने की घोषणा की थी और इसके तुरंत बाद ही छोटी कार बनाने वाली कंपनियों ने कार की क़ीमतों में 23 हज़ार रुपयों तक की कटौती करने की घोषणा की थी.

मारुति ने 2006 में मार्च में कुल 63,196 कारें बेचीं जबकि पिछले साल इसी महीने में उसने 54,613 कारें बेची थीं. कंपनी का कहना है कि मारुति 800 मॉडल में एक बार फिर लोगों की दिलचस्पी बढ़ती दिख रही है.

मारुति की ऑल्टो, वैगन आर और स्विफ़्ट मॉडलों ने एक महीने की बिक्री का रिकॉर्ड बनाया है.

हालांकि मारुति का निर्यात 48 प्रतिशत कम दर्ज हुआ है.

उधर हुडंई ने इस साल मार्च में 30,038 कारें बेचीं.

कार कंपनियों ने मध्यम आकार की कारों में नए मॉडल भी उतारे और इसमें ग्राहकों की रुचि से भी कार कंपनियों को फ़ायदा हुआ है.

उदाहरण के तौर पर फ़ोर्ड कंपनी के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई ने ख़बर दी है कि उसके कारों की बिक्री 83 प्रतिशत तक बढ़ी है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
भारत से बनकर आएगी रोवर
08 जुलाई, 2003 | कारोबार
थमा सफ़र बीटल का
08 जून, 2003 | कारोबार
मारूति का सफ़र
30 मई, 2003 | कारोबार
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>