BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 29 मार्च, 2006 को 10:47 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
रैनबैक्सी ने रोमानियाई कंपनी को ख़रीदा
 
दवा दूकान
भारत की सबसे बड़ी दवा कंपनी रैनबैक्सी यूरोप में अपना कारोबार बढ़ाना चाहती है
भारत की सबसे बड़ी दवा निर्माता कंपनी रैनबैक्सी ने 32 करोड़ डॉलर संपत्ति की रोमानिया की एक दवा कंपनी टेरापिया को ख़रीद लिया है.

दोनों ही कंपनियाँ दवाओं के मूल रसायन या जेनेरिक ड्रग के निर्माण के काम में विशेषज्ञता रखती हैं.

ये समझौता इसलिए किया गया ताकि यूरोप में इन कंपनियों का और विस्तार हो सके.

 इस सौदे से हम दुनिया की पाँच शीर्ष जेनेरिक कंपनियों में शामिल होने की राह पर और आगे बढ़ गए हैं
 
मालविंदर सिंह, रैनबैक्सी प्रमुख

रैनबैक्सी के प्रमुख मालविंदर सिंह ने कहा,"ये सौदा बहुत ही आकर्षक है और इससे हम दुनिया की पाँच शीर्ष जेनेरिक कंपनियों में शामिल होने की राह पर और आगे बढ़ गए हैं".

रैनबैक्सी ने पिछले वर्ष एक अरब 20 करोड़ डॉलर का कारोबार किया था. वहीं टेरापिया यूरोप के 15 देशों में अपनी दवाएँ बेचती है.

सौदे के बाद अब टेरापिया के 97.5 प्रतिशत शेयर रैनबैक्सी को मिल जाएँगे.

रैनबैक्सी का कहना है कि मध्य और पूर्वी यूरोप में रोमानिया में दवा बाज़ार काफ़ी तेज़ी से बढ़ रहा है और ये 34 प्रतिशत का सालाना दर से बढ़ रहा है.

रैनबैक्सी के कर्मचारी दुनिया के 46 देशों में हैं और उसकी दवाएँ 125 देशों में बेची जाती हैं.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
दो दवा कंपनियों में समझौता
23 अक्तूबर, 2003 | कारोबार
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>