BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 21 सितंबर, 2005 को 08:22 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
गिरावट के बाद संभला शेयर बाज़ार
 
शेयर बाज़ार
शेयर बाज़ार में भारी तेज़ी पर चिंता व्यक्त की जा रही है
मुंबई शेयर बाज़ार में हाल के दिनों में आई तेज़ी की जाँच कराने की सरकार की घोषणा के बाद बुधवार को बाज़ार कुछ धीमा हुआ और सूचकांक में 235 अंकों की गिरावट आई.

लेकिन बाद में सेंसेक्स में सुधार आया और वह 8487.41 अंकों पर बंद हुआ. इसके पहले सेंसेक्स मंगलवार को 8500 की ऐतिहासिक ऊँचाई पर बंद हुआ था

जैसे ही बुधवार को बाज़ार खुला उसके तुरंत बाद बिकवाली के कारण शेयर बाज़ार में गिरावट देखी गई.

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार बिकवाली के कारण रिलायंस इंडस्ट्रीज़, मारुति उद्योग, बजाज ऑटो, बीएचईएल, ग्रासिम, एचडीएफसी, हीरो होंडा, टाटा मोटर्स में तेज़ी से गिरावट देखी गई.

इसके पहले ख़बर आई थी कि शेयर बाज़ार की तेज़ी के मद्देनज़र वित्त मंत्रालय और प्रत्यक्ष कर विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई.

बाज़ार पर नियंत्रण रखनेवाली संस्था सेबी भी बाज़ार की गतिविधियों पर नज़र रखे हुए है.

सूचकांक के लगातार बढ़ने पर चिंता व्यक्त की जा रही थी लेकिन भारतीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा था कि चिंता का कोई कारण नहीं है.

उन्होंने स्पष्ट किया कि 'कोई घोटाला नहीं होने वाला है.' चिदंबरम का कहना था कि जब तक कंपनियों की कार्यकुशलता ठीक है, तब तक सब ठीक है.

लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि सरकार की नज़र शेयर बाज़ार पर है ताकि वह व्यवस्थित ढ़ंग से काम करे.

 
 
66न रुकने वाली बरसात
बाढ़ के बावजूद मुंबई शेयर बाज़ार विदेशी खरीदारों के कारण उछाल पर है.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>