BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
गुरुवार, 28 अप्रैल, 2005 को 08:32 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
मोबाइल में ही मिलेगा सब कुछ
 
नोकिया मोबाइल
मोबाइल के क्षेत्र में क्रांति लाने की कोशिश नोकिया की
गागर में सागर, शायद इसी कहावत को चरितार्थ करने की कोशिश में एक जानी मानी मोबाइल कंपनी ने ऐसा मोबाइल पेश किया है जिसमें तीन हज़ार गाने सुने जा सकेंगे, ज़बर्दस्त कैमरा होगा, वीडियो रिकार्डिंग होगी और फोन का काम तो होगा ही.

यह घोषणा फिनलैंड की कंपनी नोकिया का है जो अपने नए मोबाइल के ज़रिए संगीत सुनने के क्षेत्र में तेज़ी से बढ़ते एपल के "आई पॉड" को चुनौती देना चाहती है.

नोकिया का कहना है कि एन 91 मोबाइल में चार गीगाबाइट की हार्ड डिस्क होगी यानी 3000 गाने भरे जा सकेंगे.

इस फ़ोन के ज़रिए नोकिया को उम्मीद है कि वो इस साल के अंत तक लाखों का मुनाफ़ा कमा सकेगा.

नोकिया का यह भी दावा है कि पूर्व में उसके कैमरा फ़ोनों के कारण बड़े कैमरों की बिक्री प्रभावित हुई है.

फोटोग्राफ़ी के क्षेत्र में ज़बर्दस्त प्रगति करते हुए नोकिया ने एन 90 मोबाईल की शुरुआत की है जिसमें दो मेगापिक्सल का कैमरा है, 20 डिजीटल जूम और कार्ल ज़ेस लेंस है.

नोकिया के वरिष्ठ अधिकारी जुहा पुतकिरांता कहते हैं " मोबाइल टेलीफ़ोन के क्षेत्र में यह नई क्रांति होगी. इसका डिजाइन अत्यंत सुंदर है जिससे आप फोटो भी खींचेंगे और गाने भी सुनेंगे."

एन 90 के बाज़ार में जून महीने तक आने की उम्मीद है. जबकि एन 91 साल के अंत तक बाज़ार में आएगा.

नोकिया का मानना है कि लोग मोबाइल से और अच्छी तस्वीरें खींचना चाहते हैं इसलिए मोबाइल के कैमरे को और बेहतर करने की कोशिश हो रही है.

हालांकि नोकिया के शोधकर्ता बेन वुड मानते हैं कि लोग शादी और छुट्टियां मनाने जब भी जाते हैं तो बड़े कैमरों का इस्तेमाल होता है क्योंकि मोबाइल से तस्वीरों की क्वालिटी उतनी बेहतर नहीं हो पाती.

वुड ये भी मानते हैं कि संगीत सुनने के क्षेत्र में आइपॉड के साथ मुक़ाबला करना इतना आसान नहीं होगा. इसका सबसे बड़ा कारण वह आइपॉड के डिजाइन को मानते हैं.

वुड के अनुसार नोकिया का फ़ोन मेमोरी के आधार पर संगीत सुनाने वाले अन्य उपकरणों के बाज़ार में सेंध मारेगा.

हालांकि आइपॉड के आने से वैसे ही संगीत सुनने वाले अन्य छोटे उपकरण जैसे क्रिएटिव, वॉकमैन सीडी, वॉकमैन कैसेट प्लेयर आदि की बिक्री कम हो गई है.

 
 
66'मोबाइल से ख़तरा नहीं'
वैज्ञानिकों ने एहतियात के साथ कहा है कि मोबाइल के उपयोग में ख़तरा नहीं है.
 
 
66ट्रिंग-ट्रिंग-मोबाइल!
भारत में मोबाइल फ़ोन का जादू सर चढ़कर बोला है, भला कैसे? आप भी जानिए...
 
 
66रिक्शे पर टेलीफ़ोन बूथ
राजस्थान में रिक्शे को मोबाइल फ़ोन बूथ में बदलने का सफल प्रयोग हुआ है.
 
 
66मोबाइल में बटुआ
अब एक ऐसा मोबाइल फ़ोन बना है जो बटुए का भी काम करेगा.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>