BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
मंगलवार, 23 मार्च, 2004 को 12:38 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
माइक्रोसॉफ़्ट पर भारी जुर्माने की ख़बर
 
माइक्रोसॉफ़्ट आयोग के फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील कर सकता है
यूरोपीय संघ कंप्यूटर सॉफ़्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ़्ट पर लगभग 50 करोड़ यूरो का जुर्माना लगाने पर विचार कर रहा है.

उस पर अनुचित व्यापारिक तरीक़े अपनाने का आरोप है.

संघ के कंपीटशन कमिश्नर मारियो मोंटी जुर्माने के बारे में बुधवार को औपचारिक घोषणा करेंगे.

सोमवार को यूरोपीय संघ के सदस्य देशों ने ब्रसेल्स में इस मामले पर विचार किया, और उसके बाद भारी जुर्माने संबंधी ख़बरें सामने आई हैं.

यूरोपीय संघ ने अब तक किसी कंपनी पर इतना बड़ा जुर्माना नहीं लगाया है, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार माइक्रोसॉफ़्ट कंपनी की सेहत पर 50 करोड़ यूरो के जुर्माने का कोई ख़ास असर नहीं पड़ेगा.

बिल गेट्स की कंपनी के पास 50 अरब डॉलर की नक़दी है.

मारियो मोंटी
मारियो मोंटी के कड़े रुख़ को सदस्य राष्ट्रों का समर्थन प्राप्त है

वैसे माइक्रोसॉफ़्ट ने कहा है कि वह यूरोपीय संघ के जुर्माने संबंधी किसी फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील करेगा.

संभावना है कि जुर्माने की घोषणा के साथ ही संघ के कंपीटशन कमिश्नर मोंटी माइक्रोसॉफ़्ट के लोकप्रिय विंडोज़ ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लगाए जाने वाले सॉफ़्टवेयरों और सेवाओं के लिए सीमाएँ भी तय करेंगे.

माइक्रोसॉफ़्ट पर 49.7 करोड़ यूरो का जुर्माना लगाए जाने की ख़बर है.

इससे पहले यूरोपीय संघ ने सर्वाधिक 46.2 करोड़ यूरो का जुर्माना दवा कंपनी रोशे पर लगाया था. कंपनी पर विटामिन की गोलियों के दाम फ़िक्स करने के आरोप थे.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>