BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 25 फ़रवरी, 2004 को 18:11 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
इराक़ को राहत राशि पर विश्व बैंक की चिंता
 
इराक़ में राहत कार्य
इराक़ में राहत राशि की कमी के कारण राहत राशि पर असर
विश्व बैंक का कहना है कि इराक़ में स्थानीय लोगों को सत्ता सौंपे जाने तक केवल 50 करोड़ डॉलर दिए जा सकेंगे जबकि वायदा 33 अरब डॉलर दिए जाने का किया गया था.

विश्व बैंक ने कहा है कि इराक़ में ख़राब सुरक्षा और सहायता राशि के दुरुपयोग की आशंका के कारण वहाँ पुनर्निर्माण के लिए सहायता राशि भेजे जाने पर असर पड़ रहा है.

और अब ऐसा लग रहा है कि इराक़ियों को सत्ता सौंपे जाने के लिए तय तारीख़ के पहले इराक़ को केवल 50 करोड़ डॉलर ही मिल पाएँगे.

विश्व बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी जॉन स्पीकमैन ने बताया है कि बाकी बची राशि अभी नहीं दी जा सकेगी.

अमरीकी गठबंधन को 30 जून तक सत्ता इराक़ियों को सौंपनी है.

असर

जॉन स्पीकमैन ने चेतावनी दी है कि सहायता राशि के दुरूपयोग के ख़तरे से इराक़ के सुधार कार्यक्रम में रुकावट आ सकती है.

स्पीकमैन ने इराक़ में सहायता राशि के बारे में ये बयान ऐसे समय दिया है जब विश्वबैंक दुबई में इराक़ के बारे में एक सम्मेलन करवाने जा रहा है.

इस बैठक में उस 33 अरब डॉलर की राहत राशि के भुगतान पर चर्चा होगी जिसे पिछले साल मैड्रिड में एक सम्मेलन में देने का वायदा किया गया था.

इस बीच इराक़ के पुनर्निर्माण के लिए राहत राशि की ज़रूरत अब बढ़कर 54 अरब डॉलर तक चली गई है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>