BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 29 दिसंबर, 2003 को 11:34 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
ब्रिटेन के 'सर्वश्रेष्ठ उद्यमी' हैं दिनेश धमीजा
दिनेश धमीजा
दिनेश धमीजा
 

इ-बुकर्स नामक ट्रैवल वेबसाइट के संस्थापक दिनेश धमीजा को ब्रिटेन का 'सर्वश्रेष्ठ उद्यमी' घोषित किया गया है.

ये घोषणा ब्रिटेन की एक व्यापार पत्रिका 'मैनेजमेंट टुडे' ने की है.

पत्रिका ने ब्रिटेन के 100 अव्वल उद्यमियों की एक सूची प्रकाशित की है.

'मैनेजमेंट टुडे' के संपादक मैथ्यू ग्वायथर का कहना है," इस सूची में प्रकाशित सभी उद्यमी सही अर्थों में ब्रितानी अर्थव्यवस्था के नायक हैं."

उनका कहना था, "उन्होंने व्यापार जगत में जो बीज बोए हैं वो निश्चित रूप से कल की बहुराष्ट्रीय कंपनियों के रूप में नज़र आएँगे."

इस सूची में पहले नंबर पर अपना स्थान बनाने वाले 53 वर्षीय दिनेश धमीजा ने सिर्फ़ तीन सालों में ही अपनी कंपनी को 27.3 करोड़ पाउंड के सालाना कारोबार वाली कंपनी के रूप में खड़ा कर दिया है.

 

 इस सूचि में प्रकाशित सभी उद्यमी सही अर्थों में ब्रितानी अर्थव्यवस्था के नायक हैं

मैथ्यू ग्वायथर

 

सफ़र की डगर

'मैनेजमेंट टुडे' ने ये सूची सिर्फ़ कंपनियों के मुनाफों को देखते हुए नहीं तैयार की है.

इसमें इस बात का ख़ासा ध्यान रखा गया है कि ये कंपनियाँ अपनी मौजूदा स्थिति तक कैसे पहुँचीं हैं.

साथ ही इन सभी कंपनियों के पिछले पाँच सालों के प्रबंधन, रोज़गार तथा विक्रय के तरीकों पर भी नज़र रखी गई है.

इस पत्रिका के सर्वेक्षण में एक महत्वपूर्ण बात ये सामने आई है कि ब्रिटेन के कारोबार जगत में पुरुषों की तुलना में महिला उद्यमियों का अनुपात कुछ कम है.

महिला उद्यमियों में सबसे ऊपर पेन्नी स्ट्रीटर का नाम है.

उनकी कंपनी 'एम्बिशन 24 हॉवर्स' का सूची में तेरहवाँ स्थान है.

ब्रितानी व्यापार जगत के सर्वश्रेष्ठ उद्यमियों की इस सूची में सबसे कम उम्र की उद्यमी भी एक महिला ही हैं.

'लास्टमिनैट.कॉम' नामक कंपनी की प्रबंध निदेशक मार्था लेन फौक्स सिर्फ तीस वर्षों की हैं.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>