BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
गुरुवार, 11 दिसंबर, 2003 को 07:50 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
आसियान देशों से नई जापानी दोस्ती
जापानी प्रधानमंत्री कोइज़ुमि
जापान ने आसियान सम्मेलन आयोजित कर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को ज़ाहिर किया है
 

जापान सरकार थाइलैंड, मलेशिया और फ़िलिपींस के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत करेगी.

चारों देशों ने दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के संघ(आसियान) की तोक्यो में आयोजित बैठक में यह घोषणा की.

जापान आसियान का सदस्य नहीं है.

अगले साल शुरू होने वाली बातचीत को क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव के ख़िलाफ़ जापान के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है.

आसियान के इस सम्मेलन में सदस्य देश क्षेत्रीय व्यापार, सुरक्षा और बर्मा की राजनीतिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा करने वाले हैं.

उल्लेखनीय है बर्मा में सैनिक सरकार ने लोकतंत्रवादी नेता आंग सान सू ची को हिरासत में ले रखा है.

सुरक्षा समझौता

मौजूदा सम्मेलन के दौरान जापान एक क्षेत्रीय सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर करेगा.

आसियान के सदस्य देश
 
ब्रुनेई
बर्मा
कंबोडिया
इंडोनेशिया
लाओस
मलेशिया
फ़िलिपींस
सिंगापुर
थाइलैंड
वियतनाम
 

अक्तूबर 2003 में बाली में आयोजित आसियान सम्मेलन में भारत और चीन ऐसे ही सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर कर चुका है.

आसियान दक्षिण पूर्वी एशिया के 10 छोटे देशों का संगठन है जो कि क्षेत्र में व्यापार और सुरक्षा के मामलों में व्यापक समझौतों के लिए प्रयासरत रहा है.

आसियान के उद्देश्यों में 2020 तक दक्षिण पूर्व एशिया को मुक्त व्यापार क्षेत्र बनाना शामिल है.

जापानी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि थाइलैंड, मलेशिया और फ़िलिपींस के साथ जापान की अलग-अलग बातचीत आसियाने मुक्त व्यापार क्षेत्र की स्थापना की दिशा में एक महत्वपूर्ण क़दम है.

इस समय इस क्षेत्र में जापान का सिर्फ सिंगापुर के साथ ही मुक्त व्यापार क़रार है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>