BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
मंगलवार, 04 नवंबर, 2003 को 11:14 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
शेयर बाज़ार में विदेशी निवेश का रिकॉर्ड
शेयर बाज़ार में ख़रीदार
मुंबई शेयर बाज़ार में तेज़ी देखी जा रही है
 

भारतीय शेयर बाज़ार विदेशों में भी हलचल मचाने में कामयाब हुआ और अक्तूबर में विदेशी निवेश 4.6 अरब डॉलर के उच्चतम स्तर तक पहुँच गया.

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड यानी सेबी का कहना है कि भारतीय स्टॉक एक्सचेंज में विदेशी निवेश क़रीब डेढ़ अरब डॉलर बढ़ गया है.

इस साल अक्तूबर तक निवेश 4.6 अरब डॉलर पहुँच गया है जो पिछले साल के मुक़ाबले छह गुना ज़्यादा है.

इसे भारतीय अर्थव्यवस्था में मज़बूती का संकेत माना जा रहा है.

भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार को ही अपनी छमाही मुद्रा और ऋण नीति में सात प्रतिशत तक विकास दर की बात कही है.

इसके साथ ही बैंक दर में भी कोई बदलाव न करने का फ़ैसला किया है.

सोमवार को शेयर बाज़ार का सूचकांक भी 5000 के स्तर को पार कर गया. यह पिछले 42 महीनों में सबसे ज़्यादा था.

इस साल मुंबई शेयर बाज़ार में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और यह तेज़ी पिछले छह महीनों में ही देखी गई है.

इस साल अप्रैल में सूचकाँक काफ़ी निचले स्तर पर था, तब से उसमें क़रीब 73 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है.

देश में दवा बनाने वाली कंपनियों के अलावा कार बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में सबसे ज़्यादा तेज़ी देखी गई.

साथ में इस साल मानसून की अच्छी बारिश से कृषि क्षेत्र में भी उत्साहजनक नतीजे देखे गए.

भारत के साथ-साथ दक्षिण एशिया के दूसरे देशों में भी यह रुख़ देखा जा रहा है.

पिछले 10 महीनों में यहाँ शेयर बाज़ार के सूचकांक में 75 प्रतिशत से ज़्यादा बढ़ोतरी हुई है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>