BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 10 अक्तूबर, 2003 को 10:11 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
इन्फ़ोसिस का मुनाफ़ा 33 फ़ीसदी बढ़ा
 
इन्फ़ोसिस मुख्यालय
इन्फ़ोसिस भारत की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ़्टवेयर निर्यातक कंपनी है

भारत की जानी मानी सॉफ़्टवेयर कंपनी इन्फ़ोसिस ने साल की दूसरी तिमाही में अपने शुद्ध लाभ में पिछले साल के मुक़ाबले 33 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है.

कंपनी की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस अवधि में उनका मुनाफ़ा बढ़कर तीन अरब रूपए हो गया.

कंप्यूटर क्षेत्र से जुड़े अमरीका के प्रतिष्ठित शेयर बाज़ार की सूची में शामिल भारत की सबसे बड़ी कंपनी इन्फ़ोसिस ने कंपनी के मुनाफ़े को लेकर लगाए गए अनुमानों से कहीं अच्छा प्रदर्शन किया है.

 

 कंपनी मज़बूती से वृद्धि कर रही है और जो कीमतें हैं उनसे लगता है कि स्थिरता बनी रहेगी

नंदन निलकनी

 

कंपनी का राजस्व भी सितंबर में समाप्त हुई तिमाही में पिछले साल की तुलना में 29 प्रतिशत बढ़कर 11 अरब 30 करोड़ रूपए हो गया है.

इन्फ़ोसिस का अनुमान है कि दिसंबर तक उनका राजस्व 11 अरब 70 करोड़ से 11 अरब 80 करोड़ रूपए के बीच रहेगा.

कंपनी को इस तिमाही में 29 नए ग्राहक मिले.

समाचार एजेंसी एएफ़पी के अनुसार इन्फ़ोसिस टेक्नोलॉजीज़ के मुख्य कार्यकारी और महाप्रबंधक नंदन निलकनी ने बताया,"कंपनी मज़बूती से वृद्धि कर रही है और जो कीमतें हैं उनसे लगता है कि स्थिरता बनी रहेगी".

चीन में शाखा

इन्फ़ोसिस चीन में अपनी एक शाखा भी खोलना चाहती है जिसके लिए उसने चीन सरकार के पास आवेदन किया है.

 

 ये शाखा चीन की घरेलू कंपनियों के अलावा वहाँ काम करनेवाली बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए भी काम करेगी

नंदन निलकनी

 

इस कंपनी में सॉफ़्टवेयर क्षेत्र से जुड़े 200 लोग काम करेंगे और इसमें 50 लाख डॉलर का निवेश होगा.

कंपनी के बयान में कहा गया है,"ये शाखा चीन की घरेलू कंपनियों के अलावा वहाँ काम करनेवाली बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए भी काम करेगी."

कंपनी का कहना है कि ये शाखा साथ ही एशिया प्रशांत क्षेत्र में सॉफ़्टवेयर के एक केंद्र के तौर पर भी काम करेगी.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>