पीएम मोदी ने कुछ इस अंदाज़ में किया दुनिया के दिग्गज नेताओं का स्वागत

पीएम मोदी ने कुछ इस अंदाज़ में किया दुनिया के दिग्गज नेताओं का स्वागत

दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्धाटन भाषण के साथ हुई.

इस भाषण में PM मोदी ने मोरक्को में आए भूकंप के प्रभावित लोगों के लिए संवेदना प्रकट करने के बाद ग्लोबल ट्रस्ट डेफिसिट को विश्वास, भरोसे में बदलने की अपील की.

इस अवसर पर पीएम मोदी के सामने लगी पट्टिका ने कई लोगों का ध्यान खींचा, जहां INDIA के बजाय BHARAT नज़र आया. इससे पहले इस तरह के अंतरराष्ट्रीय समारोहों के दौरान भारत के प्रधानमंत्री या दूसरे प्रतिनिधियों के समक्ष INDIA लिखा नज़र आता था.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)