माइक्रोसॉफ़्ट की सेवाएं बाधित होने से दुनियाभर में दिखा अफ़रातफ़री का माहौल
माइक्रोसॉफ़्ट की सेवाएं बाधित होने से दुनियाभर में दिखा अफ़रातफ़री का माहौल
दुनिया भर के बड़े बैंक, मीडिया आउटलेट्स और एयरलाइंस कंपनियों ने बड़े पैमाने पर आईटी सेवाओं के बाधित होने की शिकायत की है जिसका असर उनकी सेवाओं पर पड़ा है.
इमेज स्रोत, Getty Images
आईटी सेवाओं में इस रुकावट की वजह को लेकर तस्वीर अभी तक साफ़ नहीं हो पाई है लेकिन इससे प्रभावित होने वाले कई प्रतिष्ठानों ने इसके लिए माइक्रोसॉफ़्ट पीसी ऑपरेटिंग सिस्टम में आई गड़बड़ी को जिम्मेदार बताया है.