You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
ये सिग्नल मिस किया तो महंगा मिलेगा लोन, जानिए क्रेडिट रिपोर्ट में एसएमए क्या है- पैसा वसूल
क्रेडिट कार्ड कई लोग इस्तेमाल करते हैं, ख़ासकर यूथ और जेन जी के बीच ये काफ़ी लोकप्रिय है. क्या हो जब आप अपनी क्रेडिट रिपोर्ट खोलें और उस पर एसएमए लिखा देखें.
जब आप ये लिखा हुआ देखेंगे तो सोचने लगेंगे कि अब ये क्या झमेला है. लेकिन यह कोई झंझट या झमेला नहीं बल्कि बैंक की तरफ़ से दिया गया अर्ली वार्निंग सिग्नल है.
ठीक वैसे ही जैसे मोबाइल या लैपटॉप की बैटरी लो होने पर नोटिफिकेशन आता है, वैसे ही जब आपकी ईएमआई या क्रेडिट कार्ड का बिल समय पर नहीं जाता, तो बैंक अलर्ट हो जाते हैं.
जब क्रेडिट स्कोर आपकी फाइनेंशियल आइडेंटिटी बन चुका है, तब एसएमए को समझना बहुत ज़रूरी है. अगर इसे वक़्त रहते नहीं संभाला, तो सस्ते लोन, क्रेडिट कार्ड और कम ब्याज वाले ऑफ़र आपके हाथ से फिसल सकते हैं.
तो समझते हैं कि एसएमए क्या है और क्यों आता है? पैसा वसूल के आज के एपिसोड में इसी पर बात.
प्रज़ेंटर: प्रेरणा
प्रोड्यूसरः दिनेश उप्रेती
वीडियोः जमशेद अली
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित