You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
लखनऊ यूनिवर्सिटी में नमाज़ पढ़ने को लेकर शुरू हुआ पूरा विवाद क्या है-ग्राउंड रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के लखनऊ विश्वविद्यालय में आज तीसरे दिन भी विवाद जारी रहा.
यहां लाल बारादरी नाम की जिस इमारत में मुस्लिम छात्र नमाज़ पढ़ते थे, उसे 22 फ़रवरी को अचानक बंद कर दिया गया. इमारत की जर्जर हालत को इसकी वजह बताया गया.
ऐसे में मुस्लिम छात्र लाल बारादरी के बाहर ही नमाज़ पढ़ने लगे जबकि उनके हिन्दू दोस्तों ने सुरक्षा के लिए ह्यूमन चेन बना ली.
इसके बाद पुलिस ने इनके ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया. फिर दूसरे गुट के छात्र भी यहां आ गए. विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. पूरा मामला जानने के लिए देखिए ये ग्राउंड रिपोर्ट.
रिपोर्ट: नीतू सिंह, सबनम गुरुंग
फुटेज क्रेडिट: फरीदुल हसन
शूट: हिमांशु सिंह
एडिट: निमित वत्स
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.