पश्चिम बंगाल में किन्हें सता रहा नागरिकता जाने का डर?
पश्चिम बंगाल में किन्हें सता रहा नागरिकता जाने का डर?
भारत का चुनाव आयोग दो दशकों में पहली बार वोटर लिस्ट का पुनरीक्षण कर रहा है. इस प्रक्रिया को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के नाम से जाना जाता है.
इस प्रक्रिया को लेकर लगातार विवाद बना हुआ है. ऐसा इसलिए क्योंकि लाखों लोगों को अपने दस्तावेज़ जमा करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
बीबीसी की टीम ने पश्चिम बंगाल का दौरा किया, जहां इस महीने चुनाव होने वाले हैं और इससे पहले एसआईआर की प्रक्रिया के तहत कई लोगों के नाम वोटर लिस्ट में नहीं हैं.
जिन लोगों के नाम वोटर लिस्ट से कटे हैं, उनका क्या कहना है? देखिए ईशाद्रिता लाहिड़ी और अंतरिक्ष जैन की ये ग्राउंड रिपोर्ट.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.